Jhargram: जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने केंद्र से पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए की राहत पैकेज की मांग

झाड़ग्राम:  जंगलमहल स्वराज मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पंजाब में हाल की बाढ़ और भारी बारिश से हुई तबाही पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ईमेल के माध्यम से अपील भेजकर प्रभावित परिवारों के लिए आपातकालीन राहत और पुनर्वास की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की है।

 

अशोक महतो ने कहा कि इस आपदा में पंजाब के लाखों लोग अपने घर, रोज़गार, कृषि भूमि और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। बिजली, पेयजल, परिवहन और खेती-किसानी पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है कि इस कठिन घड़ी में पंजाब की जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराए।

जंगलमहल स्वराज मोर्चा ने केंद्र से विशेष वित्तीय पैकेज, मुआवजा, दीर्घकालिक पुनर्वास योजनाओं और नुकसान की निष्पक्ष जांच की मांग रखी है।

महतो ने कहा कि अतीत में भी केंद्र सरकार ने आपदा के समय देश के हर कोने में सहयोग दिया है और उम्मीद जताई कि इस बार भी उदारता दिखाई जाएगी। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि पंजाब के पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता और सहानुभूति जताएं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान दो गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये भी बरामद


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस दे को ‘ऑनरेरी डॉक्टरेट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया 

झाड़ग्राम : सांस्कृतिक जगत के लिए एक और गौरव का क्षण सामने आया है। नृत्य और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए झाड़ग्राम के प्रसिद्ध नृत्य कलाकार तापस…

Spread the love

Kolkata : पुलों के पुनर्वास, मजबूती, रेट्रोफिटिंग और पुनर्निर्माण पर रेलवे करेगा 4,500 करोड़ रुपये खर्च, 199 पुलों पर साइड पाथवे का हुआ निर्माण 

कोलकाता : माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे के मिशन-3000 एमटी के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने क्षेत्र के पुराने और महत्वपूर्ण पुलों के उन्नयन का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time