Jhargram: झाड़ग्राम में न्याय की त्वरित मिसाल, एक महीने में मिला बीमा क्लेम

झाड़ग्राम:  रघुनाथपुर निवासी 30 वर्षीय मंगल महतो अपनी पत्नी सोनाली महतो की मौत के बाद न सिर्फ गहरे दुख में थे, बल्कि बीमा क्लेम पाने के लिए महीनों से दर-दर भटक रहे थे। लेकिन झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की त्वरित पहल ने उनकी आठ महीने पुरानी समस्या सिर्फ एक महीने में हल कर दी।

जनवरी में पत्नी की मौत के बाद मंगल ने एलआईसी की झाड़ग्राम शाखा में सभी दस्तावेज जमा किए। कई बार चक्कर लगाने के बावजूद क्लेम की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। उल्टा उन्हें प्रभागीय कार्यालय भेज दिया गया। इससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

सोशल मीडिया पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क सेवाओं के बारे में जानकारी मिलने पर मंगल ने “अधिकार मित्र” रीता दास दत्ता से संपर्क किया। रीता ने यह मामला प्राधिकरण की सचिव और न्यायाधीश रिहा त्रिवेदी तक पहुँचाया।

मंगल के आवेदन पर प्राधिकरण ने प्री-लिटिगेशन केस दर्ज किया और बीमा कंपनी को नोटिस जारी किया। सुनवाई से एक दिन पहले ही मंगल ने पाया कि उनकी पत्नी का 1,63,567 रुपये का क्लेम उनके बैंक खाते में आ चुका है। मंगलवार को न्यायाधीश रिहा त्रिवेदी ने मामले का अंतिम निपटारा किया।

मंगल महतो ने खुशी जताते हुए कहा, “मेरी चार साल की बेटी है। आठ महीने से समस्या झेल रहा था, लेकिन प्राधिकरण से संपर्क करने के बाद सिर्फ एक महीने में पैसा मिल गया। अब मैं इस राशि से अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए बचत करूंगा।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: खड़गपुर रेलवे स्टेशन बनेगा विश्वस्तरीय, दिसंबर तक पूरा होगा काम

Spread the love

Related Posts

Jhargram : करंट लगने से वयस्क हाथी की मौत, JSM ने वन विभाग से निष्पक्ष जांच की मांग की

झाड़ग्राम : जिले के गढ़ शालबनी इलाके में करंट लगने से एक वयस्क हाथी की मौत के मामले को लेकर जंगलमहल स्वराज मोर्चा (JSM) ने वन विभाग से निष्पक्ष जांच…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल क्षेत्र के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं और स्मारक स्थापित करने की मांग 

झाड़ग्राम :  स्वराज मोर्चा (JSM) के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष एवं सचिव को ईमेल के माध्यम से प्रस्ताव भेजकर विधानसभा संग्रहालय में जंगलमहल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time