Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर सख्ती, DC बोले– माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, डीटीओ धनंजय, घाटशिला एसडीएम सुनील चंद्र, धालभूम एसडीएम चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ अजीत कुजूर, जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक सहित कई अधिकारी मौजूद थे। अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम की कार्रवाई की समीक्षा की गई। खासकर स्वर्णरेखा और खरकई नदी से बालू उठाव, वन क्षेत्रों में अवैध खनन, बिना पंजीकरण वाले वाहन और ओवरलोडेड ट्रकों के खिलाफ हुई कार्रवाई पर चर्चा हुई।

उपायुक्त के निर्देश
खनन पदाधिकारी को बालू की कालाबाजारी रोकने और अवैध स्टॉक पर छापेमारी का निर्देश।
जब्त खनिजों की जल्द नीलामी कर राजस्व बढ़ाने का आदेश।
सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य।
पुल और पुलिया के आसपास बालू उठाव रोकने के लिए औचक निरीक्षण।
अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को खनन माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन और परिवहन रोकने के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। दोषी संचालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खनन, पुलिस, वन, परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण विभागों को मिलकर काम करने और तेजी से सूचना साझा करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि और पर्यावरण संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता है और यह जनहित तथा राज्यहित की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: त्योहारों से पहले नो-हेल्मेट नो-पेट्रोल नियम लागू, शराब पीकर ड्राइव करने वालों पर होगी कार्रवाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : टाटा डीएवी नोवामुंडी में ‘मिशन लाईफ’ के तहत ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान का समापन

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित ‘मिशन लाईफ’ ई-कचरा जागरूकता एवं संग्रहण अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची के एफडीपी प्रोग्राम में कुलपति प्रो इला कुमार मुख्य अतिथि के रूप में हुईं सम्मिलित, AI मैपिंग के लिए कुलपति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जमशेदपुर : सरला बिरला यूनिवर्सिटी रांची एवं JSFDA,डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन एवं झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक AI एवं ML…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time