Jamshedpur: गांवों में आवास योजनाओं का निरीक्षण, अधूरे निर्माण जल्द पूरे करने के निर्देश

जमशेदपुर:  चाकुलिया प्रखंड के जुग्गीशोल और भातकुंडा पंचायत के गांवों का दौरा कर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि जुग्गीशोल पंचायत में ज्यादातर आवास लिंटेल स्तर तक पूरे हो चुके हैं। वहीं काशियाबेड़ा गांव (भातकुंडा पंचायत) में अधिकतर घर लिंटेल से ऊपर बन चुके हैं। उप विकास आयुक्त ने पंचायत सचिव और प्रखंड समन्वयक को निर्देश दिया कि सभी अधूरे मकानों को जल्द पूरा कराया जाए।

दौरे के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत बांस और मोरिंगा बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया। यहां साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड (CIB) नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत बोर्ड लगाने का आदेश दिया।

निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक और प्रखंड समन्वयक मौजूद थे। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं की समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूर्णता सुनिश्चित की जाए।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर सख्ती, DC बोले– माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Bahragora : जगन्नाथपुर में मिश्रा कप प्रीमियर लीग का भव्य समापन: रोमांचक फाइनल में फेको घाट को हराकर ब्रदर 11 बना विजेता

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर स्थित मां रंकिणी मैदान में आयोजित मिश्रा कप प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को भारी भीड़ और चौके-छक्कों की गूंज के बीच…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time