राजनगर में नशा मुक्ति अभियान, बच्चों ने सीखे सामाजिक सबक

राजनगर:  साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल, डांगरडीहा हेंसल में गुरुवार को साईं सरस्वती वेलफेयर सोसाइटी की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय की सचिव जयंती शांता, मेराकी फाउंडेशन से रीता पात्रो, नीतू दुबे, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, अनिल कुमार घोष और विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयंती शांता ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव, आत्महत्या जागरूकता, समाज में लड़कियों के उत्थान, सामाजिक अत्याचारों से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर विस्तार से बच्चों को संदेश दिया।

बच्चों ने गंभीरता से बातें सुनीं और तालियों से वक्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रश्नोत्तर सत्र में बच्चों ने थाना प्रभारी से सवाल पूछकर समाधान भी प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं और शिक्षक—किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, संध्या, सोनी, मेरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, फिलोमिना, अभिजीत, संदीप, आनंद, प्रियंका, वर्षा, रिचा, निम्मी, आस्था, नीता, मधुमिता, रोमा, नादिया, राखी, पल्लवी और जगजीत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षिका मनी कौर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल का 100% रिजल्ट, स्वीटी मंडल बनी टॉपर

    पोटका : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल ने इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की कुल 57 छात्राओं ने परीक्षा…

    Spread the love

    Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता के मामले की पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time