Potka: शिकागो दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद कर भक्ति में डूबा सत्संग

पोटका:  पोटका में गुरुवार को शिकागो दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व सिविल सर्जन डॉ. लाल के निवास पर हुआ। स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

माता आश्रम की सत्संग मंडली ने भक्ति संगीत और प्रवचन के माध्यम से स्वामी जी के आदर्श और उनके द्वारा प्रस्तुत हिंदू धर्म की व्याख्या उपस्थित लोगों तक पहुंचाई।

 

साहित्यकार सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष और डॉ. लाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो धर्मसभा में मात्र पांच मिनट के भाषण से सनातन धर्म को विश्व पटल पर स्थापित किया था। उन्होंने सनातन धर्म को सबसे पुराना और मजबूत धर्म बताया था। यही कारण है कि आज भी उनके विचार लोगों के दिलों में जीवित हैं।

सत्संग में मौजूद लोगों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति गीतों की गूंज रही और लोग श्रद्धा में डूब गए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, राजकुमार साहू, कृष्णा मंडल, मृणाल कांति पाल, कुंती मंडल, सुदीप दे, कमलेश मिश्रा, डॉ. साह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love

Related Posts

Potka : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल का 100% रिजल्ट, स्वीटी मंडल बनी टॉपर

पोटका : प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल ने इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की कुल 57 छात्राओं ने परीक्षा…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में आयरन ओर अनियमितता के मामले की पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

गुवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा सेल खदान क्षेत्र के जीरो प्वाइंट का दौरा कर आयरन ओर की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयरन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time