सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से टोल रोड कांडरा और सिनी में जागरूकता सह विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान उन्होंने कहा कि दुर्घटनाएँ कम करने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाला दोनों को हेलमेट पहनना चाहिए, वहीं चारपहिया वाहन में हमेशा सीट बेल्ट लगाना जरूरी है।
कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट वितरित किए गए। लोगों को समझाया गया कि छोटी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।
डीटीओ ने ऑटो चालकों को साफ चेतावनी दी कि वे हमेशा परमिट, बीमा और चालक लाइसेंस जैसे वैध कागजात रखें और विभाग द्वारा तय किए गए ड्रेस कोड का पालन करें।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































