जमशेदपुर: जुगसलाई एम.ई. स्कूल रोड निवासी मालती देवी, पति संजय प्रसाद पर अपनी सगी बहन अनीता देवी (पति वीरेंद्र कुमार साहू, बाबाकुटी बागबेड़ा) को पैतृक संपत्ति से बेदखल करने की साजिश का आरोप लगा है।

शिकायत के अनुसार, मालती देवी पैतृक जमीन पर बिना नक्शा पास कर इमारत का निर्माण करा रही हैं। आरोप है कि निर्माण कार्य में नक्शा विचलन भी किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि मालती देवी अपनी बहन की सहमति और अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के बिना भवन निर्माण कर रही हैं।
इस मामले की शिकायत धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद और जुगसलाई थाना को दी गई है। इसके बावजूद निर्माण कार्य तेजी से जारी है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































