Gua : कांग्रेस युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने दिलाया बेसहारा बच्चों को आश्रय

  • मानवता की मिसाल और संवेदनशील पहल बनी चर्चा का विषय

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में बेसहारा बच्चों की मदद के लिए कांग्रेस युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने सराहनीय पहल की है। जानकारी के अनुसार, इन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं और वे लंबे समय से खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे थे। हाल ही में बारिश के दिनों में उनका घर पूरी तरह ढह गया था, जिससे उनकी स्थिति और भी दयनीय हो गई थी। बच्चों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सलीम कुरैशी ने स्थानीय प्रशासन और समाजसेवियों से लगातार संपर्क साधा। उनकी मेहनत रंग लाई और बच्चों को न केवल सुरक्षित घर मिला बल्कि उनके भोजन और पढ़ाई-लिखाई की भी व्यवस्था की गई।

इसे भी पढ़ें : Bahragora: ईचडाशोल समिति की तैयारियां पूरी, 3.5 लाख की लागत से बन रहा आकर्षक पंडाल

बच्चों की जिंदगी में जागी नई उम्मीद, मिला नया आश्रय

सलीम कुरैशी ने कहा कि समाज में कोई भी बच्चा बेसहारा न रहे, यह सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सक्षम लोगों से अपील की कि ऐसे नेक कार्यों में सहयोग करें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। स्थानीय ग्रामीणों और समाजसेवियों ने भी उनकी इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि उनकी कोशिश ने बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। यह उदाहरण बताता है कि संवेदनशीलता और सामूहिक प्रयास से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों व परिसरों में चलाया गया व्यापक सफाई अभियान 

खड़गपुर :  ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026’ अभियान के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कार्यालयों और अन्य परिसरों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Kolkata : दक्षिण पूर्व रेलवे 24,033 जल टैंकों की करा रहा सफाई,रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उद्देश्य 

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के स्टेशनों पर यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर रखरखाव, सफाई, मरम्मत और जल गुणवत्ता जांच का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time