Jamshedpur: छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स के पास महिला से लूट, युवक फरार

जमशेदपुर:  सोमवार रात साकची थाना क्षेत्र के साकची बाजार स्थित छगनलाल दयाल जी ज्वेलर्स के पास एक महिला से सोने के गहने और नकदी लूट ली गई। पीड़िता अल्ट्रासाउंड कराने एक सेंटर गई थी। जैसे ही वह बाहर निकली, तीन युवकों ने उसे रोककर झांसा दिया कि वे उसे जादू दिखाएंगे।

कैसे हुई लूट?
पहले उन्होंने महिला से उसका कंगन, फिर अंगूठी और चेन छीन लिए। महिला के बैग में रखे 5 हजार रुपए भी ले गए। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूरी जानकारी ली। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शहर में हाल के दिनों में लूट, हत्या और डकैती जैसी वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस कप्तान द्वारा थानेदारों का तबादला होने के बावजूद अपराध में कमी नहीं दिख रही। दुर्गा पूजा नजदीक होने के कारण बाहरी अपराधियों के सक्रिय होने की भी आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधियों का हौसला दिन-ब-दिन बढ़ रहा है। त्योहारी मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

माकपा नेता कामरेड मो. इकबाल का निधन, झारखंड में शोक की लहर

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time