Jamshedpur: गोलमुरी में स्नैचिंग की दो वारदातों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर:  गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छीने गए सभी सामान बरामद कर लिए।

16 सितंबर की रात करीब 8:15 बजे पिपला निवासी निधिराम महतो अपनी पत्नी रूपाली महतो के साथ घर लौट रहे थे। एनएमएल फ्लैट गेट के पास स्कूटी सवार युवक ने उनकी पत्नी का पर्स झपट लिया और फरार हो गया।

इसके करीब 15 मिनट बाद, 8:30 बजे, कोमल कुमारी भी गोलमुरी चर्च के पास स्नैचिंग की शिकार हो गईं।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। सिदगोड़ा थाना की मदद से शुभम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। शुभम विद्यापतिनगर, सिदगोड़ा का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के पास से दोनों मामलों में छीने गए पर्स, मोबाइल फोन, नकदी, महिलाओं के गहने, क्रेडिट-डेबिट कार्ड और अन्य सामान बरामद किए। साथ ही आरोपी की लाल रंग की डुएट स्कूटी भी जब्त की गई है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chandil: चांडिल में सड़क हादसा – स्कूटी सवार की मौत, दो घायल

Spread the love

Related Posts

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Jamshedpur : सावधान ! जमशेदपुर में पदस्थापित एक पुलिस पदाधिकारी का एकाउंट हुआ हैक !

जमशेदपुर : सावधान! आपका भी फेसबुक अकाउंट हैक हो सकता है ? जी हां, ऐसा इस लिए कह रहा हूं कि अबतक जो खबरें मिली हैं उससे यही प्रतीत होता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time