Chaibasa: गुवा का ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान बदहाली का शिकार, मरम्मती की मांग तेज

गुवा:  गुवा सेल का ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान, जो यहां की खेल संस्कृति की पहचान माना जाता है, इन दिनों बदहाली का शिकार हो गया है। हाल ही में 8 सितम्बर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर इसी मैदान में शहीदों की श्रद्धांजलि जनसभा का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान टेंट और मंच निर्माण के लिए पूरे मैदान में गड्ढे खोदे गए तथा बालू और गिट्टी बिछाई गई। लेकिन कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैदान की मरम्मत या सफाई का कोई प्रयास नहीं किया गया। नतीजतन मैदान गंदगी और गड्ढों से पटा पड़ा है।

बोकना गांव के मुंडा विक्रम चाँपिया ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह मैदान गुवा की खेल परंपरा का प्रतीक है, जहां रोजाना सैकड़ों युवा फुटबॉल और क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हैं। मौजूदा हालात देखकर ऐसा लगता है मानो मैदान को जानबूझकर बर्बाद कर दिया गया हो।

विक्रम चाँपिया ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सेल गुवा प्रबंधन को आदेश देकर मैदान की जल्द-से-जल्द मरम्मत कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल मैदान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल, मैदान की बिगड़ी हालत को लेकर स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों में गहरी निराशा और आक्रोश है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गोलमुरी में स्नैचिंग की दो वारदातों का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time