Kharagpur: खड़गपुर मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान की शुरुआत, कर्मचारियों ने ली शपथ

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2025 की शुरुआत की। इस वर्ष का थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी और जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना है।

अभियान का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) ललित मोहन पांडे ने स्वच्छता शपथ समारोह से किया। इस अवसर पर मंडल के सभी शाखा अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। रेल कर्मियों ने शपथ लेकर ट्रेनों, स्टेशनों, कार्यालयों और कॉलोनियों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

अभियान के दौरान स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यात्रियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम, रेल कर्मचारियों द्वारा श्रमदान और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से स्थायी स्वच्छता की दिशा में पहल की जाएगी।

खड़गपुर मंडल ने कहा है कि यह अभियान भारतीय रेलवे की “स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत” दृष्टि के अनुरूप है। इसका मकसद रेलवे पर्यावरण को स्वच्छ, हरित और यात्रियों के लिए अनुकूल बनाना है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: दुर्गापूजा विसर्जन को लेकर उपायुक्त ने नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुविधा के लिए दिए निर्देश

 

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : दपूरे खड़ग़पुर मंडल के 49 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्ति, विदाई समारोह का आयोजन 

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे 49 अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम…

Spread the love

Jhargram : निर्माणाधीन अंडरपास का एक हिस्सा हुआ ध्वस्त, सुरक्षा और निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

टीएमसी विधायक ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप झाड़ग्राम : जंगलमहल क्षेत्र में विकास और पर्यावरण के संतुलन को ध्यान में रखकर बनाई जा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time