Jhargram: 15 साल से टूटी सड़क पर भड़का गुस्सा, झाड़ग्राम में ग्रामीणों का प्रदर्शन

झाड़ग्राम:   झाड़ग्राम जिले के बिनपुर से आमकला तक 15 किलोमीटर की सड़क की खराब हालत को लेकर मंगलवार को स्थानीय नागरिक समिति ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह सड़क झाड़ग्राम, बिनपुर, बेलपहाड़ी और लालगढ़ को जोड़ती है और सबसे छोटा रास्ता माना जाता है, लेकिन पिछले 15-20 साल से इसकी मरम्मत नहीं हुई।

नदी किनारे बनी इस सड़क की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। बारिश में यह और खराब हो जाती है, जिससे करीब 50 गांवों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। लोगों का कहना है कि सड़क ठीक हो जाए तो बच्चों की पढ़ाई, सरकारी दफ्तरों और अदालत तक पहुंच आसान हो जाएगी।

प्रदर्शन में शामिल प्रदीप कुमार माइती ने कहा, “वाममोर्चा का 34 साल का शासन हो या तृणमूल का 14 साल, किसी ने इस सड़क की सुध नहीं ली। हमारी सिर्फ एक मांग है – सड़क का निर्माण हो।” ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, जिला परिषद और अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

जिलाधिकारी कार्यालय ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया है कि मामले पर विचार किया जाएगा। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि अब वे वादों से संतुष्ट नहीं होंगे, बल्कि सड़क निर्माण की ठोस शुरुआत देखना चाहते हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: राजनगर में DMFT और PMKKKY की 10वीं वर्षगांठ पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

Related Posts

Jhargram : जेएसएम ने जंगलमहल क्षेत्र के समग्र विकास की मांग को लेकर डीएम को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

कुड़माली को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की अनुशंसा व मुंडारी, भूमिज और कोड़ा भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा देने की मांग झाड़ग्राम :  जंगलमहल स्वराज मोर्चा…

Spread the love

Kharagpur : गीतांजलि में अवैध रूप से बिक्री के लिए रखा 80 कार्टन पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर जब्त, रेलवे की कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप

खड़गपुर : रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने अपनी विशेष जांच अभियान के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time