Kharagpur: खड़गपुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, हिंदी के प्रचार-प्रसार पर जोर

खड़गपुर:  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में सोमवार को राजभाषा पखवाड़े की शुरुआत हुई। मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा और ऑपरेशन) के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी शाखा अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

राजभाषा पखवाड़े (15 से 28 सितंबर) के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कई प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें हिंदी निबंध लेखन, टिप्पण एवं प्रारूप लेखन, हिंदी वाक् प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और सुलेख प्रतियोगिता शामिल हैं। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हिंदी संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त राजभाषा है और इसके प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: 24 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेगी शहीदी जागृति यात्रा, सिख संगत से भव्य स्वागत की अपील

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  झाड़ग्राम पुलिस को बड़ी सफलता, नाका चेकिंग के दौरान लॉरी से 100 किलोग्राम गांजा बरामद, चालक-खलासी गिरफ्तार

झाड़ग्राम  : जिले में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने निगरानी कड़ी कर दी है। इसी अभियान के दौरान झाड़ग्राम थाना पुलिस…

Spread the love

Jhargram : CRPF की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 ने किया रक्तदान 

झाड़ग्राम  : 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंगलवार को 184 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), झाड़ग्राम की ओर से स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *