जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रविवार देर रात एक महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बर्मामाइंस थाना क्षेत्र की सी9/एल कैरेज कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय सौदामिनी राय अचानक आजाद हिंद एक्सप्रेस के सामने आ गई और ट्रेन की पटरी पर कूद गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और शव को रेलवे अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
मृतका सौदामिनी राय के पति अनिल राय टाटानगर में रेलकर्मी के पद पर कार्यरत हैं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार उनके दो छोटे बच्चे भी हैं। इस अचानक उठाए गए कदम से परिवार और बर्मामाइंस क्षेत्र में शोक का माहौल है।
पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कर दिया गया।
स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए परामर्श और जागरूकता कार्यक्रम चलाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































