Bahragora: बहरागोड़ा में स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और बच्चों को मिली जांच व उपचार सुविधा

बहरागोड़ा:  ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के लिए बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं की पहुंच बढ़ाना है।

शिविर में महिलाओं का रक्तचाप, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कैंसर, एनीमिया और टीबी की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच और बच्चों के टीकाकरण की भी व्यवस्था थी।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण परिवारों तक समय पर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित जांच कराएं ताकि गंभीर बीमारियों की पहचान समय पर हो सके।

शिविर में एनएम, सीएचओ, सहिया और अन्य स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में DAV के छात्रों ने लहराया परचम, अब राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री की मां के निधन पर TMWU के अध्यक्ष व महामंत्री ने शोक व्यक्त किया

जमशेदपुर : स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूबी सोरेन के निधन पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके…

Spread the love

Jamshedpur : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएं : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : लोकतंत्र की हत्या करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जल्द हटाए जाएंगे। इस मामले में मोदी सरकार जितनी देरी कर रही है, सरकार के खिलाफ पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time