Chaibasa: गुवा में नवरात्रि की शुरुआत, महिलाओं ने किया मां शैलपुत्री का पूजन

गुवा:  शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुवा रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप, मां शैलपुत्री की श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।

सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धज कर पूजा पंडाल पहुंचीं। उन्होंने विधिपूर्वक पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की। पंडाल में भक्ति गीतों की मधुर धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

भक्त महिलाओं ने मां को पुष्प, दीप, धूप और नैवेद्य अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना से साधक को आध्यात्मिक शक्ति और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है।

पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने क्षेत्र का धार्मिक माहौल और भी मनमोहक बना दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में धूमधाम से मनाई गई श्री अग्रसेन जयंती, वृद्धाश्रम में हुआ आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time