जमशेदपुर: दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पंडालों में सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, आपदा नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा किट और पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का अवसर है। इसलिए प्रत्येक समिति को प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल और यातायात नियंत्रण की जानकारी साझा की। उन्होंने आयोजकों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन को सहयोग देकर विधि व्यवस्था बनाए रखें।
निरीक्षण के दौरान कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई समेत अन्य पंडाल शामिल थे।
इस अवसर पर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी नीरज और अन्य जिला प्रशासनिक अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पोटका के जादूगोड़ा स्कूल का नवीनीकरण, विधायक संजीव सरदार ने रखी नई इमारत की नींव
There is no ads to display, Please add some



















































