जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के मानगो क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्रवासियों की जनसुविधाओं में सुधार और बहाली की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि इलाके के सभी पूजा पंडालों में प्रतिदिन उचित सफाई होनी चाहिए और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाना चाहिए। साथ ही मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग की नियमित व्यवस्था, गलियों में साफ-सफाई और कूड़ा उठाने की प्रणाली, तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों में पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संजीव मुखर्जी, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता और मुकेश सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि सभी नागरिक सुविधाओं का लाभ नियमित रूप से ले सकें।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए
There is no ads to display, Please add some



















































