Jamshedpur: मानगो के पूजा पंडालों में नियमित साफ-सफाई की मांग, विधायक प्रतिनिधियों ने दिया ज्ञापन

जमशेदपुर:  जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के मानगो क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधियों ने मंगलवार को मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्रवासियों की जनसुविधाओं में सुधार और बहाली की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि इलाके के सभी पूजा पंडालों में प्रतिदिन उचित सफाई होनी चाहिए और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाना चाहिए। साथ ही मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग की नियमित व्यवस्था, गलियों में साफ-सफाई और कूड़ा उठाने की प्रणाली, तथा स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधियों में पप्पू सिंह, पिंटू सिंह, संजीव मुखर्जी, पवन सिंह, प्रवीण सिंह, मनोज गुप्ता और मुकेश सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि सभी नागरिक सुविधाओं का लाभ नियमित रूप से ले सकें।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time