Jharkhand: जय प्रकाश पांडेय ने उठाया राज्यकर्मी दर्जा का मुद्दा, मुंगेर में आंगनबाड़ी सेविकाओं का जोरदार सम्मेलन

मुंगेर:  बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक) से सम्बद्ध मुंगेर जिले का जिला सम्मेलन मां गायत्री मंदिर, हवेली खड़गपुर में बड़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली की बहनों अनिता कुमारी, कुंदन बाला, अंजुम आरा, कंचन कुमारी और पुष्पा कुमारी ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष जगदीश मंडल ने किया।

सम्मेलन में 8 सितंबर को पटना में आयोजित “आक्रोश दिवस” के परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं/सहायिकाओं के मानदेय में क्रमशः 2000/- और 500/- रुपये की वृद्धि किए जाने पर खुशी जताई गई। कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, महासचिव रश्मि कुमारी और हवेली खड़गपुर अध्यक्ष मालती सिंह ने राज्य नेतृत्व का फूलमालाओं और अंगवस्त्र से अभिनंदन किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव कुमार विंदेश्वर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा की गई मानदेय वृद्धि “ऊंट के मुंह में जीरा” के समान है और यूनियन इससे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने सेविकाओं को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग दोहराई और कहा कि सेविका को 25,000/- तथा सहायिका को 18,000/- मानदेय मिलना चाहिए।

प्रदेश अंकेक्षक गौतम कुमार सिंह ने भी कहा कि जब तक सेविकाओं/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलेगा, संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने ग्रेच्युटी एवं मोबाइल आदेश शीघ्र जारी करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य और FRS के सम्यक क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति की मांग की।

 

झारखंड यूनियन का समर्थन
झारखंड आंगनबाड़ी यूनियन के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि 2 अक्टूबर 2025 को आईसीडीएस परियोजना 50 वर्ष पूर्ण कर रही है, लेकिन आंगनबाड़ी सेविकाओं/सहायिकाओं को राज्यकर्मी का दर्जा अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार को न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सेविकाओं/सहायिकाओं को राज्यकर्मी या राष्ट्रकर्मी का दर्जा देना होगा।

सम्मेलन में नई जिला कमिटी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ। इसमें शिव शंकर चौधरी पुनः जिला अध्यक्ष, रश्मि कुमारी जिला महासचिव, ममता कुमारी, अर्चना कुमारी, अनिता कुमारी उपाध्यक्ष, पूजा कुमारी, बबीता कुमारी, निशा भारती सचिव और अंजुम आरा कोषाध्यक्ष सहित 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन किया गया।

सम्मेलन में राज्य उपाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, तारापुर की कुंदन बाला, जमालपुर की अनिता कुमारी, बरियारपुर की संजू कुमारी, मो० शमीम, सुनील सिंह, राजीव कुशवाहा, परशुराम यादव, मोती सिंह, लल्लू सिंह, जय प्रकाश रविदास, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीरा कुमारी सहित जिले के विभिन्न परियोजनाओं से बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाएं उपस्थित थीं।

Spread the love
  • Related Posts

    Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

    रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी,…

    Spread the love

    Muri : सिल्ली-रामगढ़ रोड जर्जर होने से दुर्घटनाएं बढ़ी, वाहनों की आवाजाही में होती है दिक्कत

    मुरी-: मुरी से उरंग गारढ़ा नदी पुल के बीच सिंहपुर चोक के पास रोड की स्थिति काफी जर्जर हो गई है. जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. इस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time