Jadugoda : जादूगोड़ा के वीर ग्राम में दुर्गौत्सव के बीच रास्ते की घेराबंदी से तनाव

  • तालाब और श्मशान घाट जाने के मार्ग पर विवाद, ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की मांग की

जादूगोड़ा : वीर ग्राम में दुर्गौत्सव के बीच दो पक्षों के बीच धार्मिक उन्माद पैदा हो गया है। विवाद का मुख्य कारण तालाब और श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी है। ग्राम प्रधान सुंदर लाल दास के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जादूगोड़ा थाना प्रभारी और पोटका अंचलाधिकारी को पत्र लिखकर घेराबंदी हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि खाता नंबर 52, प्लॉट नंबर 372 की जमीन को रैयती बताते हुए कुछ लोगों ने घेराबंदी कर दी है, जिससे दुर्गा माता के कलश घाट जाने का मार्ग बाधित हो गया है। इस घटना ने दुर्गौत्सव के उत्सव में खलल डाला है और क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: गुवा अयस्क खान के 18 CSR गांवों में स्कूलों और आंगनवाड़ियों को स्वच्छता किट वितरित

प्रशासन से मांग, धार्मिक आस्था को बनाए रखने के लिए घेराबंदी हटाने का आग्रह

ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से इस संवेदनशील मामले को तुरंत सुलझाने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि समय पर कार्रवाई न होने पर दुर्गौत्सव पर सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव प्रभावित हो सकता है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ इस मुद्दे का समाधान करे ताकि किसी की धार्मिक आस्था पर चोट न पहुंचे और उत्सव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो। अब यह देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस मामले को सुलझाता है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में फास्ट फूड खाने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन अन्य घायल, जांच में जुटी पुलिस 

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियाडा सर्विस लेन में बुधवार की रात करीब 12:30 बजे फास्ट फूड ठेले पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले…

Spread the love

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time