Potka: मिट्टी की दीवार गिरने से दबा परिवार, नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस – निजी वाहन से बची जान

पोटका:  पोटका प्रखंड के बागों गांव में बीती रात करीब साढ़े 11 बजे अचानक मिट्टी की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोग — पति-पत्नी और दो बच्चे — घर में सोते समय दब गए। मौके पर ग्रामीण और आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत जुटे।

घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने में उपमुखिया रामेश्वर सरदार, पोटका विधायक प्रतिनिधि विनय कृष्ण गोप, मनोरंजन सिंह और मनोज सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी घायलों को निजी वाहन से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पोटका अंचल कार्यालय से अंचल पदाधिकारी वीर विजय सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को त्रिपाल वितरण कर अस्थायी राहत प्रदान की। उपमुखिया और स्थानीय लोगों ने झारखंड सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत देने की मांग की।

हादसे के समय पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 एम्बुलेंस सेवा समय पर नहीं पहुंची। परिवार ने कई बार कॉल किया, लेकिन मदद नहीं मिल सकी। अंततः निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Tara Public School दुर्गा पूजा पर बच्चों के रंगारंग प्रदर्शन, विजेताओं को मिला पुरस्कार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 200 दिव्यांग बच्चों के साथ समावेशन का उत्सव जेआरडी में आयोजित

जमशेदपुर : सीआईआई वाईआई जमशेदपुर द्वारा जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हौसला 2026 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया गया। पिछले दिनों आयोजित हुए इस वार्षिक खेल दिवस में लगभग…

Spread the love

Jamshedpur : मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की नई कार्यकारिणी घोषित, दिलीप अध्यक्ष व पीयूष बने महासचिव

जमशेदपुर। मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष दिलीप काँवटिया ने नए सत्र (2026-27) के लिए शाखा की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time