जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के कारीगरों और शिल्पकारों की आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने साकची स्थित विश्वकर्मा प्वाइंट में ‘जमशेदपुर हाट’ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी) कृष्ण कुमार और धालभूम के एसडीएम चंद्रजीत सिंह उपस्थित रहे।
‘जमशेदपुर हाट’ का उद्देश्य जिले के विभिन्न प्रखंडों के कारीगरों, शिल्पकारों और हस्तशिल्प समुदायों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यहां वे अपने उत्पाद प्रदर्शित और विपणन कर सकेंगे। इसमें बोडाम प्रखंड के अंधारझोर गांव के वाद्य यंत्र निर्माता समेत अन्य कारीगरों के शिल्प और क्राफ्ट उत्पाद शामिल होंगे।
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह पहल स्थानीय कारीगरों के लिए आजीविका का मजबूत माध्यम बनेगी। इससे उन्हें अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा और स्थानीय बाजार की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा प्रशिक्षण, विपणन और आधुनिक तकनीक से कारीगरों को जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करके युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्रदान किए जाएँ।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: अंडर-17 वॉलीबॉल में पूर्वी सिंहभूम की टीम बनी स्टेट चैंपियन, ब्वॉयज टीम को तीसरा स्थान
There is no ads to display, Please add some



















































