Jamshedpur : साकची में दुर्गापूजा सुरक्षा के लिए बाइक पेट्रोलिंग शुरू

  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति सुनिश्चित करने की पहल
  • साकची पुलिस की सक्रियता से दुर्गापूजा सुरक्षित बनाए जाने की कोशिश

जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर पूरे शहर में रौनक और श्रद्धा का माहौल है। इसी बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को साकची पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जवानों को पहले ब्रीफिंग दी और फिर हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। बाइक पेट्रोलिंग के जवान सिविल ड्रेस में पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों के आसपास गश्त करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शहर का माहौल शांत बना रहे।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त

पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की

सिटी एसपी ने बताया कि बैंक की छुट्टियों के दौरान भी पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतत नजर रखी जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पहल शहर में त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

Spread the love

Jhargram : वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम : प्रवीण कुमार त्रिपाठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान झाड़ग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time