- श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में शांति सुनिश्चित करने की पहल
- साकची पुलिस की सक्रियता से दुर्गापूजा सुरक्षित बनाए जाने की कोशिश
जमशेदपुर : दुर्गापूजा को लेकर पूरे शहर में रौनक और श्रद्धा का माहौल है। इसी बीच श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को साकची पुलिस कंट्रोल रूम से बाइक पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जवानों को पहले ब्रीफिंग दी और फिर हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। बाइक पेट्रोलिंग के जवान सिविल ड्रेस में पंडालों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों के आसपास गश्त करेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और शहर का माहौल शांत बना रहे।
इसे भी पढ़ें : Ghatsila : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, पांच भट्ठियां ध्वस्त
पुलिस ने दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की
सिटी एसपी ने बताया कि बैंक की छुट्टियों के दौरान भी पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतत नजर रखी जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचें। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह पहल शहर में त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
There is no ads to display, Please add some



















































