Shardiya Navratri 2025 : जमशेदपुर की पहली पूजा समिति जहां विसर्जन के दौरान होगा लाइफ जैकेट का प्रयोग

जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बडौदा घाट बागबेड़ा रेलवे सोसाइटी में मां दुर्गा की पूजा वर्ष 2005 में आरंभ की गई। बड़ौदा घाट में आरंभ होने वाली यह पहली सार्वजनिक दुर्गा पूजा है। जमशेदपुर की यह पहले दुर्गा पूजा समिति होगी जो प्रतिमा विसर्जन के दौरान अपने सदस्यों को नदी में किसी दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा जैकेट प्रदान करेगी। रेलवे कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यगण आपस में मिलकर पूजा का आयोजन करते हैं। रेलवे समिति के सहकारिता भवन में पूजा का प्रारंभ नवरात्र के प्रथम दिन से ही हो जाता है। नवरात्रि के पूजा के साथ ही भक्तगण यहां शाम को आरती कीर्तन भी करते हैं। पूजा के लिए सहयोग राशि रेलवे सोसाइटी में रहने वाले लोगों से ही लिया जाता है। सोसाइटी बाहर कहीं भी चंदा एकत्रित नहीं करती है। महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी के दिन यहां बैठ कर भोग खिलाया जाता है। इसके साथ ही एक एक हांडी भोग मुफ्त में दिया जाता है। तीनों दिन कुछ ना कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें यहां की महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग लेती है। विसर्जन के बाद यहां सार्वजनिक विजया मिलन सहभोज का आयोजन किया जाता है। विजया मिलन समारोह में समिति के सारे निवासी सम्मिलित होते हैं। दुर्गा पूजा समिति प्रशासन द्वारा तय सभी नियमों का पालन करती है। सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए पूजा कमेटी सोसाइटी में घर में काम करने वाली सहायिकाओं को भी मुफ्त में भोग देती है ।

वर्ष 2025 की पूजा कमेटी इस तरह है

अध्यक्ष-रामकुमार पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष-वीके तिवारी, उपाध्यक्ष-एस बनर्जी, अरुण प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, सचिव -अरुण कुमार, सहसचिव-विमलेश श्रीवास्तव, ललित कुमार
संयुक्त सचिव-राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष-सी, चंद्रशेखर कोठारी, सह कोषाध्यक्ष-आजाद चंद्रा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची में दुर्गापूजा सुरक्षा के लिए बाइक पेट्रोलिंग शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Paschim Medinipur : कैटेलिना चैनल फतह कर मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने रचा इतिहास

पश्चिम मेदिनीपुर : मेदिनीपुर की आफरीन जाबी ने अंतरराष्ट्रीय तैराकी में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए अमेरिका के दुर्गम कैटेलिना चैनल को फतह कर लिया। करीब 32.5 किलोमीटर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time