Jhargram: दुर्गा पूजा के उत्सव में मिलेगा कानूनी मदद का लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल

झाड़ग्राम:  इस साल दुर्गा पूजा के अवसर पर झाड़ग्राम जिले के आगंतुक निःशुल्क कानूनी सलाह का लाभ ले सकेंगे। यह पहल झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की जा रही है।

शनिवार को झाड़ग्राम शहर के बछुरडोबा स्थित यंग इलेवन क्लब और गोपीबल्लभपुर के ‘छतिनाशोल सार्वजनिक दुर्गोत्सव’ समिति के पूजा मंडप में निःशुल्क कानूनी सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमीनुर रहमान ने बताया कि सप्तमी से दशमी तक इन तीन प्रमुख पंडालों में स्टॉल लगाए जाएंगे।

लोगों को मिलेगा कानूनी जागरूकता
इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी समस्याएं और अन्य कानूनी मुद्दों के समाधान के लिए मुफ्त परामर्श दिया जाएगा। प्रत्येक स्टॉल पर प्रतिदिन दो “अधिकार मित्र” मौजूद रहेंगे, जो लोगों को उनके कानूनी अधिकारों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

समाज के कमजोर वर्गों को मदद
यह पहल न केवल दुर्गा पूजा के उत्सव को और खास बनाएगी, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और कानूनी मदद देने में भी सहायक होगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : दुर्गा पूजा में Rani-Kajol की आंखों से छलके आंसू, याद आए काका देब मुखर्जी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : 108 साल बाद पहली बार चुनाव,बर्नपुर इस्को स्टील प्लांट में ऐतिहासिक चुनाव, संजीत बनर्जी बने महामंत्री 

बर्नपुर इस्पात कर्मचारी संघ (BMS) ने इस जीत को मजदूरों की जीत बताया चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :  108 साल बाद बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट में पहली बार चुनाव हुआ,…

Spread the love

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time