दुर्गा पूजा में Rani-Kajol की आंखों से छलके आंसू, याद आए काका देब मुखर्जी

मुंबई:  देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। इसी कड़ी में मुंबई स्थित मुखर्जी परिवार के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी ने पारंपरिक अंदाज में मां दुर्गा का स्वागत किया और देवी पर फूल अर्पित किए।

पूजा के दौरान काजोल सुनहरी साड़ी में बेहद सुंदर लग रही थीं, जबकि रानी मुखर्जी सफेद साड़ी में सादगी और गरिमा का प्रतीक नजर आईं। दोनों का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

देब मुखर्जी की याद में भावुक हुआ पूरा परिवार
इस बार की पूजा मुखर्जी परिवार के लिए भावनात्मक रही। दरअसल, बीते दिनों परिवार ने काजोल के काका और दिग्गज फिल्ममेकर देब मुखर्जी को खो दिया था। पूजा के दौरान काजोल, रानी और तनिषा मुखर्जी अपने दिवंगत चाचा को याद कर भावुक हो उठीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तीनों बहनों को आंसू पोंछते देखा जा सकता है। इस दौरान उनके कजिन और निर्देशक अयान मुखर्जी भी इमोशनल हो गए। यह दृश्य परिवार के गहरे आपसी रिश्ते और भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है।

मुखर्जी परिवार की दुर्गा पूजा बॉलीवुड में परंपरा और आस्था का प्रतीक मानी जाती है। हर साल इस पंडाल में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे दर्शन करने आते हैं।

सुमोना और शरबानी भी पहुंचीं पूजा में
दुर्गा पूजा के मौके पर अभिनेत्री शरबानी मुखर्जी और सुमोना चक्रवर्ती भी उपस्थित रहीं। दोनों ने सादे पारंपरिक परिधान पहने थे। उन्होंने काजोल और रानी के साथ कई तस्वीरें क्लिक कराईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

शरबानी मुखर्जी फिल्म ‘बॉर्डर’ में सुनील शेट्टी की पत्नी की भूमिका निभा चुकी हैं, जबकि सुमोना टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय

    गुवा : गुवा खदान क्षेत्र में ठेका श्रमिकों के वेतन भुगतान और श्रेणी निर्धारण को लेकर यूनियन और प्रबंधन के बीच विवाद सामने आया है। जिनको लेकर 21 अप्रैल मंगलवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time