Potka: फर्जी ग्राम प्रधान लोगों को कर रहे दिगभ्रमित, अजीत सरदार ने की कार्रवाई की मांग

पोटका:  पोटका के पावरू मौजा ग्राम सभा में बोर्ड लगाए जाने का मामला विवाद का विषय बन गया है। ग्राम प्रधान अजीत सरदार ने आरोप लगाया कि लख्खी चरण सरदार ने खुद को ग्राम प्रधान घोषित कर ग्रामीणों को भ्रमित किया है। उनका कहना है कि फर्जी तरीके से ग्राम प्रधान बनने के कारण कई सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक नहीं पहुँच पा रहा है।

अजीत सरदार ने स्पष्ट किया कि बिना ग्राम सभा की मंजूरी बोर्ड लगाना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पारंपरिक ग्राम प्रधान हैं और उन्हें सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही उन्हें सरकार की ओर से मानदेय भी मिलता है।

ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि गांव में अशांति फैलाने में फर्जी ग्राम प्रधान लख्खी चरण सरदार के साथ-साथ गांव के आनंद पाल और मानिक सरदार भी शामिल हैं। उन्होंने इस मामले में फर्जी ग्राम प्रधान पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में अजीत सरदार ने पोटका सीओ निकिता बाला, मुसाबनी डीएसपी चंद्रशेखर आजाद और पोटका थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू को पत्र सौंपते हुए फर्जी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा दुर्गा पूजा पंडाल में विश्व शांति का संदेश, बुद्ध प्रतिमाओं ने खींचा ध्यान

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time