जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस को तकनीकी शाखा की मदद से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुम हुआ बैग बरामद कर गुरुचरण गोराई को लौटाया। बैग में 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बैग मिलने पर गुरुचरण गोराई का चेहरा खुशी से खिल उठा।
जानकारी के अनुसार, गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रास्ते में ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से गिर गया।

घटना के तुरंत बाद गुरुचरण गोराई ने बर्मामाइंस थाना में आवेदन देकर पूरी जानकारी दी। आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन और हर पहलू की बारीकी से जांच की। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: एटीएम से पैसे निकालने में मदद का झांसा देकर 70 हजार रुपये की ठगी
There is no ads to display, Please add some


















































