Saraikela: सरायकेला में राज्य की खुशहाली की मंगलकामना के साथ DC-SP ने किया पंडाल का उद्घाटन

सरायकेला:  सरायकेला के गेस्ट हाउस में आयोजित श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के साथ माता के दरबार में मत्था टेककर जिले और राज्य की खुशहाली की मंगलकामना की।

आयोजक कमेटी ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का सनातनी परंपरा के अनुसार भव्य अभिनंदन किया। कुछ समय बच्चों और श्रद्धालुओं के साथ पंडाल में बिताने के बाद सभी को मां दुर्गा पूजन उत्सव की शुभकामना दी गई।

मौके पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सहित आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, संतोष कुमार, ललन कुमार पांडे, प्रशांत कुमार घोषाल, मनोज कुमार प्रधान, अमरनाथ तिवारी, जयप्रकाश नारायण पाठक, विनोद बिहारी प्रसाद सहित अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य सहित दर्जनों की संख्या में माता के भक्त दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद रहे.

अयोध्या धाम से पधारे पंडित शांडिल्य पवन शास्त्री ने विधिवत महासप्तमी की पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद भक्तों के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने माता की भक्ति और आनंद का अनुभव किया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सोमेश सोरेन ने मां दुर्गा के चरणों में मांगा आशीर्वाद, जादूगोड़ा के पूजा पंडालों का किया भ्रमण

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : डुमरिया प्रखंड के लांगो गांव के पाडसी गाजाड़ टोला में गहराया पेयजल संकट, 12 सबर परिवार गड्ढे का पानी पीने को विवश

विकास से कोसों दूर है पाडसी गाजाड़ टोला, मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं सबर परिवार : वीर सिंह देवगम जादूगोड़ा : झारखंड सरकार आदिवासियों की विलुप्त होती सबर जनजाति के…

Spread the love

Gua : तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े, जगह-जगह गिरे पेड़

गुवा : बुधवार की शाम करीब साढ़े तीन बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा,बड़ाजामदा समेत सारंडा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time