Jamshedpur : रोटरी क्लब और पुलिस के सहयोग से पुलिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर

  • एसएसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिला मुफ्त परामर्श और सस्ती जांच सुविधा
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी पुलिसकर्मियों को जरूरी स्वास्थ्य सलाह

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर स्थित पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त सहयोग से एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसएसपी पीयूष पांडे ने किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श दिया। आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी चेकअप, पीएफटी, हाइट-वेट टेस्ट और ऑडियोमेट्री टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। सामान्यतः 2500 रुपये का पैकेज यहां मात्र 500 रुपये में उपलब्ध कराया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जन औषधि केंद्र के माध्यम से मुफ्त दवाएं भी दी गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : रन फॉर गजराज मैराथन पर बवाल, मुखिया ने वन विभाग पर आदिवासियों की उपेक्षा का लगाया आरोप

250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य, अब तक 150 की हुई जांच

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सचिव जितेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटल, गायनो, पीडियाट्रिक और जनरल सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की जांच की। अब तक करीब 150 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है, जबकि कुल 250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर पुलिस बल को न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा बल्कि जागरूकता की दिशा में भी सशक्त करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे डॉक्टर की तैनाती की मांग, पूर्व मुखिया सीताराम हांसदा ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

जादूगोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के मानपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित डॉक्टर की व्यवस्था…

Spread the love

Potka : विश्व पोलियो दिवस पर विशेष अभियान, पांच साल तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

पोटका : विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर शनिवार को पोटका में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time