Jamshedpur : सुंदरनगर लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर को कपल के साथ हुई लूटपाट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गम्हरिया निवासी शुभांकर रावत और उनकी गर्लफ्रेंड योगिता बोबड़े के साथ हुई इस लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागबेड़ा निवासी सचिन महतो (24) और सोहन गोप (22) के रूप में हुई है। इनके पास से लूटे गए रेडमी मोबाइल, एक काला बैग, गुलाबी लेडिज पर्स और घटना में प्रयुक्त ऑटो (JH05EA-7665) बरामद किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

घटना 19 सितंबर की रात की है जब दोनों टाटानगर स्टेशन से मानगो बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। लेकिन चालक व उसके दो साथियों ने उन्हें बस स्टैंड की बजाय टाटा-हाता रोड स्थित भुरीडीह रेलवे फाटक के पास सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू की नोक पर तीन मोबाइल, 19 हजार रुपये नकद, एक बैग और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर शुभांकर को चाकू मारकर घायल भी कर दिया गया।

पीड़ित किसी तरह भागकर सड़क पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से सुंदरनगर थाना को सूचना दी। 20 सितंबर को योगिता बोबड़े के बयान पर मामला दर्ज हुआ। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजित कुमार मुंडा ने बताया कि तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। कार्रवाई में अंचल निरीक्षक सुरेश प्रसाद, अनुसंधानकर्ता मिथुन स्वर्णकार व पुअनि जितेंद्र कुमार सहित टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा स्टील में युवक का अनजाने में प्रवेश, माफी के बाद छोड़ा गया

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time