Jamshedpur: कपाली में रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

जमशेदपुर:  कपाली ओपी क्षेत्र के गौस नगर निवासी 28 वर्षीय आसमा परवीन बीते 4 अक्टूबर की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। चार दिन बीत जाने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है, जिससे परिवारजन गहरी चिंता में हैं।

आसमा के पति अब्दुल रहमान ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात वह करीब 8 बजे घर लौटे थे। परिवार के साथ भोजन करने के बाद वह अपनी छोटी बेटी को लेकर सोने चले गए। रात लगभग 2 बजे नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी घर पर नहीं है। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद आसमा किसी काम से बाहर गई होंगी, लेकिन काफी देर तक लौटकर नहीं आने पर उन्होंने घर और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की।

 

सुबह तक जब आसमा का कोई पता नहीं चला, तो परिवार ने मोहल्लेवालों की मदद से तलाश शुरू की। तमाम कोशिशों के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर आसमा के पिता मोहम्मद नईम अंसारी ने कपाली ओपी पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

कपाली ओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसमा की तलाश में आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के घरों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही, उनके मोबाइल की कॉल डिटेल्स और लोकेशन भी खंगाली जा रही हैं ताकि किसी सुराग तक पहुंचा जा सके।

परिजनों ने कहा कि आसमा का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही वह किसी तनाव में थीं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में महिलाओं के लापता होने की यह पहली घटना नहीं है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

    जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक विदाई समारोह का आयोजन कर आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों ने जूलॉजिकल पार्क…

    Spread the love

    Jamshedpur : तुलसी भवन में महिला साहित्यकारों का भव्य सावन मिलन समारोह, कजरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

    जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से मानस सभागार में शुक्रवार को नगर की महिला साहित्यकारों के लिए भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time