Jamshedpur: हुरलुंग पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, टाटा स्टील के क्रेन ऑपरेटर की मौके पर मौत – पांच घायल

जमशेदपुर:  बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग पुल के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में टाटा स्टील के वायर रॉड मिल में कार्यरत क्रेन ऑपरेटर प्रमोद कुमार सिंह (57) की मौत हो गई। हादसे में कार में सवार पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सभी कर्मचारी अपने एक सहकर्मी के जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशी में पार्टी मनाकर लौट रहे थे। हुरलुंग के पास उनकी तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त कार का शीशा खुला था, जिससे प्रमोद सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायल और मृतक की जानकारी
कार में कुल छह लोग सवार थे:
प्रमोद कुमार सिंह (57) – मृतक
आरके सिंह
उमा शंकर नोनिया (47)
नंदू यादव (50)
परीक्षित बेनुधर (28)
जय बनर्जी (50)
बिनेश टूद्दू (33)
बाकी पांचों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और सभी वायर रॉड मिल में कार्यरत हैं।

मृतक प्रमोद कुमार सिंह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भूषण कॉलोनी, बारीडीह के निवासी थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। बताया गया कि प्रमोद सिंह और आरके सिंह की दो दिन पहले ही विभागीय पदोन्नति हुई थी, लेकिन खुशी के दो दिन बाद ही हादसे ने परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time