Jamshedpur: सुंदरनगर में होगा भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, स्वदेशी अपनाने का दिया गया संदेश

जमशेदपुर:  भाजपा पोटका विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों और प्रवासियों की बैठक रविवार को सुंदरनगर स्थित कल्याण मंडप में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की, जबकि संचालन पोटका विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा ने किया।

बैठक में सुबोध झा ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को उचित प्लेटफॉर्म पर उठाकर जनता को न्याय दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि पोटका विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मेलन 15 अक्टूबर को सुंदरनगर कल्याण मंडप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार और जीएसटी जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुबोध झा, सह संयोजक चंद्रशेखर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, कव्वाली मंडल अध्यक्ष रविंद्र नाथ सरदार, प्रवासी हरकिशोर तिवारी, वीरेंद्र हांसदा, सरोज टुडू, अनिल दुबे, संदीप कुमार, राकेश सिंह, विनोद कुमार और अशोक टुडू समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाटशिला उपचुनाव के बाद JDU आयोजित करेगा मिलन समारोह, बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time