सरायकेला: सरायकेला जिले में अवैध बालू खनन और परिवहन रोकने के लिए जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने चांडिल थाना पुलिस के सहयोग से टाटा–रांची मुख्य मार्ग पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान हाइवा वाहन (JH01BT–8654) को अवैध रूप से बालू ढोते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर चांडिल थाना को सौंप दिया गया। इसके अलावा, वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति जारी रहेगी। उन्होंने खनन विभाग और सभी थानों को निर्देश दिया है कि ऐसे मामलों में नियमित रूप से संयुक्त टीम बनाकर जांच अभियान चलाएं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अवैध खनन पर नियंत्रण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध खनन या परिवहन की जानकारी तुरंत जिला प्रशासन या निकटतम थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुगसलाई गोली कांड का मुख्य आरोपी राज गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
There is no ads to display, Please add some


















































