Ghatshila: घाटशिला उपचुनाव में मतदान और सुरक्षा कर्मियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा

जमशेदपुर:  घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान निर्वाचन कर्मियों और सुरक्षा बलों को आकस्मिक बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह और अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी शामिल थे।

अस्पतालों को दिए गए स्पष्ट निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि चुनाव में शामिल हर कर्मी की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अस्पताल यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में बिना विलंब के कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सिविल सर्जन को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन, दवाइयां और चिकित्सक दल चुनाव अवधि में हमेशा उपलब्ध रहें।
सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को 24×7 आपातकालीन सेवा के लिए अलर्ट मोड में रखा जाएगा और जिला नियंत्रण कक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग से सीधा समन्वय बनाए रखना होगा।

कैशलेस उपचार के बाद संबंधित बिल/विपत्र जिला प्रशासन को सौंपा जाएगा, जिसे विभागीय प्रक्रिया के तहत भुगतान किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई गोली कांड का मुख्य आरोपी राज गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोनारी में श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट की भजन संध्या में बाबा श्याम के भजनों की रसधार में खुब झूमे श्रद्धालु

जमशेदपुर : गिरधर मेरे मौसम आया धरती के श्रृंगार का…, बांस की बांसुरी पर घनो इतरवा…, शरण तुम्हारी जो मिल गयी हैं सांवरे…, श्याम धणी को आयो रे बुलावा…., नीला…

Spread the love

Jamshedpur : आरसीजेई अध्यक्ष वीना और सुजय बने सचिव, नयी टीम ने संभाला पदभार, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में संपन्न

जमशेदपुर : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट (आरसीजेई) का 49वाँ पदस्थापना समारोह गोलमुरी क्लब में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time