Jamshedpur: भाई की विधवा पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी ने किया जानलेवा हमला

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजमदा लुपुग टोला निवासी बुधान मार्डी को अपने घर की इज्जत बचाने की कीमत जानलेवा हमले के रूप में चुकानी पड़ी। सूत्रों के अनुसार, बुधान ने अपने भाई की विधवा पत्नी के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध किया, तो राहरगोड़ा क्रिश्चियन बस्ती निवासी विजय टोपनो ने उस पर हमला कर दिया।

घटना सोमवार रात करीब 8:10 बजे की है। बुधान ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी विजय टोपनो ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज के साथ बहस करने लगा। इसी दौरान उसने पास रखे थर्मोकोल कटर से वार कर दिया। हमले में बुधान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके जबड़े के पास गहरा जख्म आया।

घायल बुधान किसी तरह परसुडीह थाना पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी विजय टोपनो के खिलाफ मामला दर्ज किया और छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घायल बुधान का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जुगसलाई गोली कांड का मुख्य आरोपी राज गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time