Jamshedpur: जमशेदपुर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ की फर्जीवाड़ा का पर्दाफाश

जमशेदपुर:  जमशेदपुर जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए 200 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी घोटाले का भंडाफोड़ किया है। विभाग की टीम ने इस मामले में व्यापारी प्रदीप कलबालिया को गिरफ्तार किया है। जीएसटी विभाग की विशेष टीम ने बोकारो जिले के चास इलाके से प्रदीप कलबालिया को पकड़ा। छापेमारी के दौरान टीम ने उसके पास से 50 लाख रुपये से अधिक नकद बरामद किए। इसके अलावा कई अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और फर्जी चालान बुक भी जब्त की गई हैं।

बैंक खाते फ्रीज, दस्तावेज जब्त
कार्रवाई के दौरान विभाग ने आरोपी के कई बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है। जांच टीम को शक है कि इन खातों के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी लेनदेन किया गया। बरामद दस्तावेजों से कई और फर्जी कंपनियों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

जमशेदपुर लाया गया आरोपी, मेडिकल जांच कराई गई
गिरफ्तारी के बाद बुधवार को जीएसटी टीम आरोपी को जमशेदपुर लेकर पहुंची, जहां एमजीएम अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उससे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू की गई है। जीएसटी विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह घोटाला कई राज्यों में फैले नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। टीम अब इस पूरे मामले की लेनदेन श्रृंखला और सहयोगियों की पहचान पर काम कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: भाई की विधवा पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, प्रेमी ने किया जानलेवा हमला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

    जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

    Spread the love

    Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

    कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time