Jadugoda : ग्रुप केन्द्र जादूगोड़ा में तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, ग्रुप केंद्र जमशेदपुर चैंपियन

  • 174 बटालियन उपविजेता, सिपाही रामपाल माली बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
  • खेलों के जरिए बढ़ता है अनुशासन और टीम भावना – अधिकारी, सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को किया गया प्रोत्साहित

जादूगोड़ा : ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) जादूगोड़ा में तीन दिवसीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन बुधवार को किया गया। यह प्रतियोगिता झारखंड सेक्टर के परिचालनिक बटालियन एवं ग्रुप केंद्रों के वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम 2025-26 के तहत आयोजित की गई थी। उप महानिरीक्षक रमेश कुमार के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी, जबकि समापन समारोह जादूगोडा कैंप परिसर में आयोजित किया गया। समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सारंडा में नक्सलियों की दहशत फिर लौटी: लैंडमाइन विस्फोट से सड़क उड़ी, ग्रामीण दहशत में

खिलाड़ियों में दिखा जोश और अनुशासन, आठ बटालियन और दो ग्रुप केंद्रों ने लिया हिस्सा

इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य की 8 बटालियन और 2 ग्रुप केंद्रों से कुल 69 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबलों के बीच ग्रुप केंद्र जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि 174 बटालियन उपविजेता रही। सिपाही रामपाल माली (174 बटालियन) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर उप महानिरीक्षक डॉ. उर्मिला गारी, डॉ. मीना नवीन कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार, सहायक कमांडेंट तरुण बेरा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं हैंडबॉल कोच डॉ. हसन इमाम भी मौजूद थे। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Related Posts

Gua ; सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन के फुटबॉल टूर्नामेंट में एंग्री बर्ड बनी चैंपियन

गुवा : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में सीआरपीएफ कोबरा 205 बटालियन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आयोजन समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रशियन एफसी और एंग्री बर्ड टीम आमने-सामने थीं।…

Spread the love

Gua : हिमाचल प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कराटे खिलाड़ियों का गुवा सेल क्लब में किया गया सम्मान

गुवा : गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम लक्ष्मी मार्शल आर्ट कराटे दोजो की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में 1 मई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time