जमशेदपुर: दीपावली को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन के आदेश पर आम बागान मैदान में पटाखों की अस्थायी दुकानें सजाई गई हैं। लोगों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि शहर में पटाखों की बिक्री एक ही स्थान से नियंत्रित तरीके से हो सके।
हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह स्थान तय किया है, लेकिन अधिकांश दुकानदार सुरक्षा मानकों का पालन करते नहीं दिखे। अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाकर दुकानों की स्थिति की समीक्षा की।
जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों ने पुराने और एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर को केवल खानापूरी के तौर पर रख छोड़ा है। यह स्थिति किसी भी समय खतरा पैदा कर सकती है।
अग्निशमन विभाग की टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि वे तुरंत एक्सपायर फायर एक्सटिंग्विशर को हटाएं। यदि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विभाग ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक दुकान में चार से पांच बोरी बालू और पानी से भरा ड्रम रखें, ताकि किसी भी आकस्मिक आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।
इसे भी पढ़ें :




















































