Jamshedpur: जमशेदपुर में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, दो आरोपी फरार

जमशेदपुर:  बागबेड़ा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे की है। किशोरी किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आस-पड़ोस में खोजबीन की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 17 अक्टूबर को परिवारजन बागबेड़ा थाना पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि लाल बाबू चंद्रवंशी और दीपू चंद्रवंशी उर्फ रवानी, दोनों गाराबासा (गोवर्धन बाबा मंदिर के पास) के निवासी हैं, जिन्होंने गाली-गलौज और धमकी देकर किशोरी का अपहरण किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी लंबे समय से किशोरी को परेशान कर रहे थे। कई बार समझाने के बावजूद वे बाज नहीं आए। घटना के बाद इलाके में तनाव और लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस से तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों की मोबाइल लोकेशन और संभावित ठिकानों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार, टीमें कई इलाकों में छापेमारी कर रही हैं, और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ किशोरी को सकुशल बरामद करने का दावा किया गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में पटाखा बाजार तैयार, पर सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time