Jamshedpur: कदमा डकैती कांड का खुलासा, पांच हिस्ट्रीशीटर आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र में हुई 20 लाख की डकैती का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि इस मामले में पांच डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी पुराने अपराधी हैं और उनके पास से कई सामान बरामद हुए हैं।

यह वारदात 9 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े 7 बजे रामनगर रोड नंबर 2 स्थित दीपराज सिंह के घर में हुई थी। डकैतों ने हथियार के बल पर घर में घुसकर लगभग 20 लाख रुपये के कीमती सामान लूट लिए थे।

पांचों आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है —
कुणाल सिंह मुंडा (बिरसानगर जोन नंबर 3)
कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी (बिरसानगर जोन नंबर 6)
सयोराज सिंह उर्फ जस्से (आदित्यपुर रोड नंबर 1, जनता फ्लैट)
फहीम आलम (जुगसलाई मिल्लतनगर)
मो. सद्दाम (जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी)

पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक सोने का ब्रेसलेट, टाइटन घड़ी, बिना नंबर की स्कूटी और एक टेंपो बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पांचों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ हत्या, चोरी और लूट जैसे कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि डकैती की योजना सभी ने मिलकर बनाई थी और जल्द ही इनके अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

छापेमारी टीम में डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर, डीएसपी सन्नी वर्धन, कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा, बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, एसआई दीपक कुमार महतो, मंटू कुमार, आमिर हमजा और एएसआई तसौवर हुसैन खां शामिल थे। पुलिस ने कहा कि शहर में इस तरह की वारदातों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: जमशेदपुर में 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण, दो आरोपी फरार

 

Spread the love

Related Posts

Gua : पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने गुवा के विभिन्न गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

गुवा  : पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने गुरुवार को गुवा क्षेत्र के हरजीहाटिंग, शक्तिनगर, सेवानगर, रामनगर, बिरसानगर और गुवासाईं गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं…

Spread the love

Jadugora : तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के विसथापित व आश्रितों का मामला पहुंचेगा सीएम दरबार, मार्गदर्शन के बाद ही तय होगी आंदोलन की  रूप रेखा

पांच ग्राम के प्रधानों ने लंबित मुद्दों को लेकर की समीक्षा बैठक की,  झामुमो नेता बाघराय मार्डी ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता बुलाकर मामले की सुलझाने की मांग की जादूगोड़ा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time