Chaibasa: JSLPS एवं एस्पायर का जागरूकता सत्र, किशोरियों को मिली स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी

गुवा:  गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और एस्पायर के संयुक्त प्रयास से किशोरियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों को स्वच्छता, पोषण और शिक्षा के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने किशोरियों को संतुलित आहार, मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक विकास के बारे में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह के नुकसान के बारे में भी बताया गया। वक्ताओं ने समझाया कि कम उम्र में विवाह से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ते हैं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। सभी प्रतिभागियों को संदेश दिया गया कि अपने अधिकारों को पहचानें और किसी भी सामाजिक दबाव में जल्दी विवाह न करें।

इस अवसर पर जीपीसीएम एस्पायर की ओर से कृष्णा गोप, अनिल गोप, विनीता दास, कमला दास, सीमा कुमारी और पूनम दास उपस्थित थीं। जेएसएलपीएस की ओर से जेंडर सीआरपी गीता देवी और ममता देवी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किशोरियों और आयोजकों ने समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। इस पहल से ग्रामीण किशोरियों में स्वावलंबन और सशक्तिकरण की भावना बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ghatshila: संथाली भाषा के मुद्दे पर चुप्पी से आदिवासी नाराज, प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने की मांग

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time