Jamshedpur: पप्पू सरदार ने छठ पर्व पर 151 महिला श्रद्धालुओं के बीच बांटा मिट्टी का चूल्हा और साड़ी

जमशेदपुर:  सूर्य उपासना के पावन पर्व छठ के शुभ अवसर पर साकची बाजार हंडी लाईन में शुक्रवार 24 अक्टूबर को 151 महिला श्रद्धालुओं के बीच मिट्टी का चूल्हा और साड़ी का निःशुल्क वितरण किया गया। यह सेवा कार्य अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के ब्रांड एम्बेसडर समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर पप्पू सरदार ने बुजुर्ग श्रद्धालुओं का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और कहा, “छठ मइया हर साल हमें सेवा करने का आशीर्वाद बनाकर रखें।” साथ ही मौके पर पंडित संतोष कुमार त्रिपाठी भी मौजूद थे, जिन्होंने आयोजन की विधिपूर्वक पुष्टि की।

इस पहल से न केवल जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मदद मिली, बल्कि छठ पर्व की आस्था और सेवा की भावना को भी बल मिला। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में एकता और मानवता की मिसाल पेश करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदरनगर में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ शुरू हुई तैयारी

जमशेदपुर :  सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बुधवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित कृपा शंकर शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time