Potka: उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में लगा डालसा का विधिक शिविर, जागरूक हुए छात्र

पोटका :  पोटका प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय माटकु में आज स्कूली छात्रों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर आयोजित शिविर में छात्रों को PLV द्वारा डालसा के कार्यों एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया. छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों – कर्तव्यों, शिक्षा के अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, डायन प्रथा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा, जेंडर हिंसा, पोक्सो एक्ट एवं साइबर ठगी जैसे विषयों पर जागरूक किया गया।

सभी छात्रों को नियमित स्कूल आने, अपने से बड़ों का सम्मान करने, साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने एवं स्कूल में दिए गए कार्य को समय पर पूरा करने की सलाह भी दी गई। छात्रों को कोई भी प्रमाण पत्र बनवाने में समस्या होने पर माटकु के विधिक सहायता केंद्र या लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए भी कहा गया।

प्रधानाध्यापक से अनाथ तथा एकल अभिभावक के बच्चों के बारे में भी जानकारियां ली गई एवं उनको प्रायोजन योजना की जानकारी भी दी गई.

मौके पर स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापिक ऊषा कुमारी एवं डालसा के PLV चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप, सबिता सोरेन कुरूमीता मुर्मू,गौतम सरदार,राजेश माहली तथा सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: SAIL गुवा एवं चिड़िया की कमान संभालेंगे चंद्रभूषण कुमार, मजदूर संघ ने दी बधाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time