सरायकेला: छठ पूजा के दौरान आज शाम सुवर्णरेखा नदी में एक बच्चा और दो वयस्क डूब गए। यह दुखद घटना चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा के सामने हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा अर्ध देने के लिए नदी में गया था और अचानक पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद दो लोग उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए, लेकिन अवैध बालू उठाव के कारण नदी में बने गहरे गड्ढों के कारण तीनों गहराई में चले गए और बाहर नहीं निकल पाए।
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो वयस्कों की तलाश अभी भी जारी है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि घाट पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे और अवैध बालू उत्खनन के कारण नदी में खाई का अंदाजा नहीं लगाया जा सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और बालू उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
इसे भी पढ़ें :